खेल-कूदनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024: सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर उच्चस्तरीय बैठक

राजगीर (नालंदा दर्पण)। आगामी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। राजगीर RICC में हुई इस समीक्षा बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक एमआर नायक और पटना पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मालिक ने की।

इस बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, पुलिस उपाधीक्षक और सभी थानाध्यक्षों समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

इस बैठक में 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 के बीच आयोजित होने वाले एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छह देशों की टीमों-  भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड  का भाग लेना प्रस्तावित है।

आयोजन स्थल राजकीय खेल अकादमी-सह-खेल परिसर, राजगीर को तैयार करने के साथ-साथ पूरे राजगीर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, दर्शकों और अन्य सहभागियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर कदम उठाए जाएंगे।

सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष जोरः बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा के हर पहलू को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, ड्रोन की तैनाती और पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक श्री नायक ने निर्देश दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाए। ताकि दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही नगर क्षेत्र में भीड़ तंत्र पर नियंत्रण रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

श्रीमती गरिमा मालिक ने भी कहा कि निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए उच्च तकनीकी साधनों का प्रयोग किया जाएगा। जिससे प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां तयः बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ट्रैफिक नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं का प्रबंधन, और आयोजन स्थल की सुरक्षा पर खासतौर पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि सुरक्षा की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जाए और किसी भी संभावित चुनौती का पूर्वानुमान लगाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future