वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफीः पिंक सिटी जयपुर का लिबास ओढ़ेगा राजगीर

    Date:

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर अब एक नये रंग-रूप में ढलने जा रही हैं। नगर परिषद ने वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के मद्देनजर शहर को जयपुर की तरह सजाने की योजना बनाई हैं। जयपुर के प्रसिद्ध पिंक सिटी मॉडल की तर्ज पर राजगीर के सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों और होटलों के बाहर एक ही रंग के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही शहर की दुकानों के शटर का रंग भी एक जैसा किया जाएगा।

    नया रंग-रूपः योजना के तहत राजगीर के सभी मार्गों पर मौजूद दुकानों के बाहर टेराकोटा (ईंट रंग) के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। यह दृश्य वैसा ही होगा, जैसा जयपुर के हवा महल और परकोटा के अंदर के बाजारों में देखा जाता हैं।

    नगर परिषद के अनुसार शहर को आकर्षक और व्यवस्थित रूप देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा हैं। ताकि अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के समय शहर का सौंदर्य और पर्यटन क्षमता उभरी हुई दिखे।

    व्यापारियों से बैठक और समर्थनः राजगीर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार शहर के प्रमुख व्यापारियों, होटल संचालकों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

    इस बैठक में सभी से सुझाव मांगे गए और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए अपील की गई। व्यापारियों ने इस प्रस्ताव को पूर्ण समर्थन दिया और कई दुकानदारों ने साइन बोर्ड के लिए ऑर्डर भी दे दिया हैं।

    साइन बोर्ड के मानकः साइन बोर्ड पर व्यापारिक प्रतिष्ठान का नाम, जीएसटी नंबर, पता और संपर्क नंबर दर्ज होगा। बोर्ड का आकार और रंग मानक तय किए गए हैं। जिनमें कोई भी परिवर्तन नहीं किया जा सकता। इससे शहर में एकरूपता और सौंदर्य की दृष्टि से अनुकूल दृश्य उभर कर आएगा।

    पर्यटन और आयोजन की बढ़ती तैयारीः वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के चलते राजगीर में यह नवीनीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा हैं। इस पहल से न केवल शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राजगीर को एक नई पहचान भी देगा। आयोजकों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से इस पहल में सक्रिय सहयोग करने की अपील की हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की चमक में रंगेगा राजगीरः जयपुर की पिंक सिटी का लुक अपनाते हुए राजगीर अब अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह और मजबूत कर रहा हैं। इस बड़े आयोजन की तैयारी से शहर में न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Subscribe

    More like News
    Nalanda Darpan News

    प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना बना साइबर फ्रॉड का बड़ा जरिया

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना जो छोटे...

    बिहारशरीफ मॉडल हॉस्पिटल: नशेड़ियों और जुआरियों अड्डा बना मुर्दाघर

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था खासकर...

    बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर: एथलेटिक्स और क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में एकेडमिक...

    ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों को मिला शिकायत निवारण का बड़ा मंच

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों...
    error: Content is protected !!
    10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां Artificial Intelligence: भविष्य का बदलता चेहरा Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda Five great thoughts of Lord Buddha