अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      इस्लामपुर सरकारी अस्पताल से गायब नवजात एकंगरसराय के गांव से बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नालंदा जिले के इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से अहले सुबह गायब नवजात को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

      खबर है कि पुलिस की एक संयुक्त टीम ने एकंगरसराय थाना के सूढ़ी बिगहा गांव स्थित एक मकान से बच्चा को बरामद किया गया है और महिला समेत दो को गिरफ्तार किया गया है।

      bacha chori 1 1फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला और एक अन्य व्यक्ति से सघन पूछताछ में जुटी है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अस्पताल से गायब बच्चे के पीछे असली कहानी क्या है।  

      बता दें कि कि इस्लामपुर थाना इलाके के बौरी सराय निवासी मो महबूब की पत्नी आमना खातून को बीती 9.30 बजे रात डिलेवरी हुआ था और रात करीब तीन बजे एक सुनियोजित तरीके से एक महिला द्वारा बच्चे को गायब कर दिया गया।

      परिजनों का का आरोप था कि अस्पतालकर्मियों ने सुनियोजित तरीके से नवजात की चोरी करवा दी है। अहले सुबह करीब 3.20 बजे में फिर बच्चे को भांप दिलवाने का बहाना बनाकर निकली और फरार हो गयी।

      उधर, ड्यूटी पर तैनात अस्पतालकर्मियों का कहना है कि जच्चा की बूढ़ी सास ने एक महिला को अपना रिश्तेदार बताते सेवा सुश्रुवा करने के लिए साथ लाने की बात कही थी, जो कि परिजन के सामने ठीक वैसा करते देखी भी गई।

      ममता सर्विला देवी का कहना था कि जब वह अहले सुबह जच्चा-बच्चा को देखने गई तो नवजात गायब था। पुछने पर जच्चा की सास ने बताया कि साथ आई महिला उसे भांप दिलाने ले गई है। इतना सुनते ही अस्पताल में माजूद सारे कर्मी के होश उड़ गए। सब इधर-उधर खोजने लगे। लेकिन उस महिला और बच्चा की कहीं भी पता नहीं चला।

      इस्लामपुर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार जो चित्र सामने आए हैं, वे भी कई सबाल खड़े कर रहे थे। उसमें बेड पर जच्चा सोई हुई है। उसके ठीक बगल में उसी बे़ड पर एक महिला बैठी हुई है। और उसी दौरान एक महिला नवजात को गोद में लेकर कहीं ले जाते नजर दिखी। उक्त नर्स के अनुसार जच्चा की सास के साथ ही वह महिला आई थी, जो बच्चा ले गई है। सास ने उसे गांव का रिश्तेदार बताया था।

      उधर जच्चा के परिजनों का कहना है कि वह शुरु से ही उस महिला को अस्पताल की सेविका समझ रही थी, मौका पाते ही नवजात को लेकर फरार हो गई।

          

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!