2 देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अपराध को अंजाम देने की योजना बनाते दो युवक को दो देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस्लामपुर बाजार में अपराध की अपराध को अंजाम की योजना बनाते अपराधी अकाश कुमार को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरप्तार युवक अमरुदिया बिगहा गांव का रहने वाला है और  दो अपराधिक मामलों का वांछित अभियुक्त भी है।

वहीं गुप्त सूचना के अधार पर अपराध की घटना का अंजाम देने के प्रयास में जुटे अपराधी मुकेश कुमार को सोनावां पुल के पास से एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जो पचलोवा गांव का रहने वाला है और वह पहले से आर्मस एक्ट मामले का वांछित अभियुक्त है।

इसके अलावा इचहोस गांव में छापेमारी कर उत्पाद अधिनियम के फरार दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमे चंदन सपेरा और सोनी देवी शामिल है।

नालंदा में 497 हेडमास्टर का वेतन बंद, शोकॉज जारी, जानें क्या है मामला

बिहारशरीफ पहुंची IG गरिमा मल्लिक, SP समेत पुलिस अफसरों की लगाई क्लास

मजदूर की पीट-पीटकर हत्या मामले में दोषी चंडी के 3 लोगों को उम्रकैद

बिहारशरीफ में ‘स्मार्ट लापरवाही’ से स्कूल की दीवार गिरी, कई जख्मी, दो गंभीर

पैसों की लेनदेन के विवाद में बी फार्मा के छात्र को गोली मारी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker