Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    गौरा गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान मुहाने नदी में डूबे 5 बच्चियों में 3 की मौत

    बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण )। नालंदा जिले के बेन थाना इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। बनिया बीघा गांव के समीप मुहाने नदी में गौरा गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान पाँच बच्चे डूब गए हैं।

    खबरों के मुताबिक गौरा-गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के दौरान डूबे 5 बच्चों में तीन बच्चों की मौत हो गई है, वहीं दो बच्चों को ग्रामीण बचाने में सफल रहे हैं।

    खबरों के मुताबिक करमा पूजा के बाद गौरा गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए पाँच बच्चें बनिया बीघा गांव के नदी में गए थे। इस दौरान दो बच्चे डूबने लगे, जिन्हें बचाने अन्य तीन बच्चे नदी में कूद पड़े।

    हालांकि आसपास के ग्रामीण डूब रहे पाँच बच्चों में से एक बच्चा और एक बच्ची को बचाने में सफल रहे। वहीं अन्य तीन की मौत हो गई है।

     

     

    डूबने वाले बच्चियों में एक ही परिवार के ब्यूटी कुमारी और सिमरन कुमारी के साथ दौलती कुमारी की मौत बताई जाती हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।