बिहार में 35% शिक्षकों ने मांगा तबादला, 85% ने बताया गजब कारण!

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग के विशेष आधार पर तबादला आवेदन प्रक्रिया में अब तक कुल 5,45,270 शिक्षकों में से 35 प्रतिशत (1,90,332) शिक्षकों ने अपनी पोस्टिंग में बदलाव के लिए आवेदन किया है। यह आवेदन इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। जिनमें सबसे अधिक 85 प्रतिशत शिक्षकों ने अपनी वर्तमान पोस्टिंग की दूरी को तबादला मांगने का मुख्य कारण बताया है।

शिक्षकों ने अपनी पसंद की जगह पर तबादला पाने के लिए कुल 1,62,167 आवेदन किए हैं। वहीं 16,356 शिक्षकों ने अपनी पति या पत्नी की पोस्टिंग के आधार पर स्थानांतरण की मांग की है। इसके अलावा लाइलाज बीमारी (जैसे विभिन्न प्रकार के कैंसर) के आधार पर 760, गंभीर बीमारी के कारण 2,579 और दिव्यांगता के आधार पर 5,575 शिक्षकों ने तबादले की मांग की है। ऑटिज्म और मानसिक बीमारियों के कारण 1,557 और विधवा तथा तलाकशुदा होने के आधार पर 1,338 शिक्षकों ने स्थानांतरण की मांग की है।

यह आंकड़े 15 दिसंबर की रात 12 बजे तक इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के आधार पर सामने आए हैं। अब तक किए गए आवेदन में अधिकांश शिक्षक अपनी कार्यस्थल से अधिक दूरी को एक प्रमुख कारण मानते हैं। जिसके कारण वे अपनी सेवा को अपने गृह जिले या पसंदीदा स्थान पर करना चाहते हैं।

अब, शिक्षा विभाग को इन आंकड़ों पर विश्लेषण करना होगा। जिसमें यह निर्धारित करना है कि किस जिले में कितने आवेदन आए हैं और वहां की रिक्तियों की स्थिति क्या है। सूत्रों के अनुसार अपर मुख्य सचिव इस विश्लेषण के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं। ताकि अगले चरण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future