अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चिकसौरा गोलीबारी कांड में 24 घंटे के भीतर देशी कट्टा समेत 4 अभियुक्त गिरफ्तार

चिकसौरा (नालंदा दर्पण)। बीते 5 अक्टूबर की करीब सुबह 9 बजे चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवानी विगहा में जमीनी विवाद के कारण गोलीबारी की गंभीर घटना हुई थी। इस घटना में मनीष यादव (उम्र 30 वर्ष) पिता विरजू यादव को बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया था।

इस संबंध में मनीष यादव की लिखित शिकायत पर चिकसौरा थाना में प्राथमिकी संख्या 163/24 के तहत 5 अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 191(2)/190/109 BNS एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।

उसके बाद पुलिस ने गोलीबारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसने तकनीकी और खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए 24 घंटे के भीतर 5 में से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। फरार एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा