बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में 42 सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण, 15 दिनों के अंदर अतिक्रमण मार्किंग के निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ हो रहा है।

नगर निगम क्षेत्र के एबीडी एरिया में बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 42 सड़कों का जीर्णोद्धार, आवश्यकतानुसार किनारे में नाला का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हो रहा है।

सबसे पहले इनमें से 15 सड़कों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ हो रहा है, इनमें से 2 सड़कों की योजनाओं का कार्य प्रारंभ भी हो चुका है।

इन सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्य निर्बाध ढंग से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने हरदेव भवन सभागार में नगर निगम की महापौर, विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद,नगर निगम, स्मार्ट सिटी एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

इन सभी सड़कों का भौतिक निरीक्षण के आधार पर अतिक्रमण हटाने हेतु मार्किंग की जा रही है। अंचलाधिकारी बिहार शरीफ को आगामी 15 दिनों के अंदर सभी सड़कों की मापी कराकर अतिक्रमण की मार्किंग कराने का निर्देश दिया गया। इस कार्य की सतत मोनिटरिंग करने का निर्देश भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता बिहारशरीफ को दिया गया।

सड़क के एलाइनमेंट में पड़ने वाले एवं यातायात में बाधक सभी बिजली के पोल एवं सीसीटीवी कैमरे के लिए लगाये गए पोल को शिफ्ट किया जायेगा।इसके लिए कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

सड़क निर्माण के क्रम में यातायात को व्यवस्थित बनाये रखने हेतु आवश्यकतानुसार वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात को दिया गया।

बैठक में उपस्थित विभिन्न वार्ड पार्षदों द्वारा भी एक एक कर अपने क्षेत्र अंतर्गत की सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया।

योजना के स्वरूप से संबंधित फ्लेक्स बोर्ड का प्रदर्शन, जिसमें एक हेल्पलाइन नंबर भी दर्ज हो, कार्यस्थल पर सुनिश्चित करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने इस संबंध में स्मार्ट सिटी परियोजना के पदाधिकारियों को अनुपालन का निर्देश दिया।

योजना का कार्य प्रारंभ होने के बाद उसे त्वरित गति से पूरा करने के लिए अवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने को कहा गया।

बैठक में महापौर नगर निगम, नगर आयुक्त,जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता बिहारशरीफ, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अंचलाधिकारी बिहारशरीफ, स्मार्ट सिटी परियोजना के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चंडी का माधोपुर बना ‘मिनी रेगिस्तान’, रेत के साये में बीत रही जिंदगी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker