अपराधहिलसा

सीएसपी संचालक से 50 हजार नगद समेत लैपटॉप और मोबइल की लूट

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुरा गांव के पास एक सीएसपी संचालक से अज्ञात लुटेरों ने बाइक रूकवाते हुए पचास हजार नगद समेत लैपटॉप लूट लिया।

पीडित सीएसपी संचालक संजीव कुमार करायपशुराय थाना अंतर्गत वाहापर गांव निवासी है और नगरनौसा में सीएसपी का संचालन करता है।

बताया जाता है कि वह रोज की तरह सीएसपी को बंद कर शाम को अपना घर लौट रहा था और इस दौरान जैसे ही नगरनौसा-डियावां पथ पर सैदपुरा गांव के पास पहुंचा कि बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवाकर पचास हजार नगद, लैपटॉप और मोबाइल छीन लिया।

इधर घटना की जानकारी मिलने ही नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुट गए।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=y48YpcRyvTI[/embedyt] [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt] [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZwIy65Cxag0[/embedyt]

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker