अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

युवक का अपहरण कर 20 हजार की फिरौती मांगने के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

हिलसा (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र इलाके में 15 अक्टूबर को इस्लामपुर ब्लॉक के पास तीन बाइक पर सवार 9 व्यक्तियों एवं टेंपो पर सवार दो व्यक्तियों के द्वारा पीयूष कुमार नामक युवक का अपहरण कर 20 हजार रुपए की फिरौती की मांग की गई थी।

उक्त जानकारी हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने प्रेस वार्ता में दी और आगे बताया कि पीयूष कुमार को बाइक पर बैठाकर अपराधी लोग लक्ष्मी बिगहा की तरफ ले जाने लगे। इसी क्रम में पीयूष बाइक से कूद गया और भाग कर घर आ गया।

उसके बाद दीपेंद्र कुमार के बयान पर प्राथमिक दर्ज इस्लामपुर थाना में की गई। इस्लामपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । इस मामले का उद्भेदन किया गया। जिसमें आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इनके पास से सात एंड्रॉयड मोबाइल एवं तीन मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Ppnk_e8ADiw[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »