अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      नाली विवाद में वृद्धा की धकेलकर हत्या, एक गिरफ्तार

      नालंदा दर्पण डेस्क। अस्थावां थाना अंतर्गत कोनन्द गांव में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान स्व. शिगेश्वर शर्मा की पत्नी लखिया देवी के रुप में हुई हैं।

      इस संबंध में मृतका के पुत्र ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें नाली विवाद में धक्का देकर हत्या का आरोप है। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

      मृतका के नाती राजीव कुमार ने बताया कि पड़ोसी गोतिया से नाली का विवाद चल रहा था। आरोपी मामा के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसकी नानी बीच-बचाव करने गई तो उन्हें भी मारपीट करते हुए धक्का दे दिया। जिससे नानी जमीन पर गिर गई और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई।

      थानाध्यक्ष शशि कुमार के अनुसार मृतका के पुत्र ने गोतिया के दो लोगों को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HH-dDTTvCo8[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QqMiAxBChXU[/embedyt]

      बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

      रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

      शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

      मोतियाबिंद का आपरेशन कराने गए पीड़ित की निजी क्लीनिक में मौत, लगे गंभीर आरोप

      जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 8 फरवरी को होगी विशेष बैठक

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!