JNV प्रवेश परीक्षा 2025: होंगी तीसरी आंख की सख्त निगरानी, जानें लें डिटेल

राजगीर (नालंदा दर्पण)। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा 2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार लॉटरी सिस्टम से वीक्षकों को परीक्षा कक्ष का आवंटन किया जाएगा। परीक्षा में 4765 परीक्षार्थी शामिल होंगे और इसके लिए 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

यह परीक्षा 18 जनवरी को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10:15 बजे तक केंद्र में प्रवेश करना होगा और 10:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठना अनिवार्य होगा। 11:00 बजे ओएमआर शीट वितरित की जाएगी और परीक्षार्थी इसे 11:30 बजे से भरना शुरू करेंगे।

परीक्षा संचालन को कदाचार मुक्त बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। वीक्षकों को परीक्षा कक्ष आवंटित करने का शेड्यूल पहले से तय नहीं किया गया है। लॉटरी सिस्टम से यह आवंटन परीक्षा के दिन किया जाएगा। परीक्षा ड्यूटी के दौरान वीक्षकों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

वहीं पूरे परिसर में 43 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्कूल, छात्रावास और डाइनिंग हॉल के साथ-साथ शहर के पास वाले इलाकों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रश्न पत्र बैंक से कड़ी सुरक्षा के साथ केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे और परीक्षा के बाद सभी उत्तरपुस्तिकाएं बिहारशरीफ के बालिका उच्च विद्यालय में संग्रह की जाएंगी।

परीक्षा में बाहरी हस्तक्षेप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए केंद्राधीक्षक, बीइओ और डीओ के साथ बैठकें की जा चुकी हैं। परीक्षा केंद्र के चारों ओर दीवारों की ऊंचाई बढ़ाई गई है ताकि बाहरी हस्तक्षेप न हो सके। परिसर के हर हिस्से पर सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर रहेगी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker