धर्म-कर्मनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

खरमास खत्म होते ही गूंजने लगीं शहनाइयां, जानें 2025 के शुभ लग्न-मुहूर्त

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नया साल 2025 शादी-विवाह की खुशियों का अनमोल तोहफा लेकर आया है। खरमास की समाप्ति के बाद 16 जनवरी से विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वर्ष शादी-विवाह के लिए कुल 75 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। जिनमें से कई अबूझ मुहूर्त हैं। जैसे बसंत पंचमी (2 फरवरी), अक्षय तृतीया (30 अप्रैल), पीपल पूर्णिमा (12 मई) और देवउठनी एकादशी (1 नवंबर)।

शादी-विवाह के लिए इस वर्ष शुभ तिथियों का सिलसिला जनवरी से दिसंबर तक फैला हुआ है। आइए जानते हैं हर महीने के प्रमुख शुभ मुहूर्त-

  • जनवरी 2025: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख।
  • फरवरी 2025: 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख।
  • मार्च 2025: 1, 2, 6, 7 और 12 तारीख।
  • अप्रैल 2025: 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तारीख।
  • मई 2025: 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 तारीख।
  • जून 2025: 2, 4, 5, 7 और 8 तारीख।
  • नवंबर 2025: 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 तारीख।
  • दिसंबर 2025: 4, 5 और 6 तारीख।

बता दें कि शादी-विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त को सबसे पवित्र और बिना किसी ज्योतिषीय बाधा का माना जाता है। इन तिथियों पर किसी भी प्रकार के दोष का प्रभाव नहीं पड़ता, जिससे विवाह का आयोजन सुगमता से होता है।

हालांकि विवाह के लिए मुहूर्त पहले से निर्धारित हैं। लेकिन व्यक्तिगत कुंडली और ग्रह दशा के आधार पर तिथि का चयन करना अधिक लाभकारी होता है। ज्योतिषियों के अनुसार तीथि, स्थान और ग्रहों की चाल को ध्यान में रखकर विवाह की तारीख तय करना शुभ फल देता है।

खरमास को शुभ कार्यों के लिए निषेध माना जाता है। वह 15 जनवरी को समाप्त हो गया है। इसके बाद पूरे देश में शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक कार्यों की धूम शुरू हो गई है। बैंड-बाजे और शहनाइयों की गूंज ने वातावरण को उल्लास से भर दिया है। बाजारों में शादी के सामान की खरीदारी और पंडालों की बुकिंग से लेकर बैंड-बाजे की धुन तक हर ओर उत्सव का माहौल है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future