तकनीकनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

ACS सिद्धार्थ की पायलट प्रोजेक्ट टांय-टांय फिस्स, नहीं बना ऑनलाइन अटेंडेंस

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित स्कूलों में कक्षा तीन के बच्चों की ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज कराने की योजना पहले ही दिन टांय-टांय फिस्स हो गई। इस योजना के तहत जिले के पांच स्कूलों में तीसरी कक्षा के बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी बननी थी। इसके लिए ई-शिक्षा कोष पर एक नया एप लॉन्च किया गया था। लेकिन पहले ही दिन यह एप चयनित स्कूलों में खुला ही नहीं।

इस योजना के तहत शिक्षकों और स्कूल प्रभारियों को टैबलेट दिए गए थे, जिनसे कक्षा तीन के बच्चों की उपस्थिति दर्ज करनी थी। लेकिन सुबह से कई बार प्रयास करने के बावजूद न तो एप खुला और न ही उपस्थिति दर्ज हो सकी। एप नहीं खुलने की सूचना मिलते ही टेक्निकल विंग को अवगत कराया गया। जिसके बाद एमआईएस से अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन वे भी एप को चालू नहीं कर सके।

इससे पहले प्रशिक्षण सत्र के दौरान भी यह एप सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों ने इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा था। लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। आनन-फानन में सभी चयनित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट देकर ट्रेनिंग दे दी गई और उन्हें वापस भेज दिया गया।

यह समस्या सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं रही। मध्य विद्यालय धोबी बिगहा (अस्थावां), मध्य विद्यालय मुढारी (हरनौत), नव प्राथमिक विद्यालय करीमपुर (राजगीर) और प्राथमिक विद्यालय रूपसपुर (चंडी) में भी यही हाल रहा। इन स्कूलों में भी शिक्षकों ने कई बार एप खोलने की कोशिश की। लेकिन यह एक बार भी नहीं चला।

योजना के तहत कक्षा तीन के वर्ग शिक्षकों को चेतना सत्र के दौरान टैबलेट से प्रतिदिन आगे और पीछे की फोटो लेकर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करनी थी। लेकिन एप के न चलने के कारण यह प्रक्रिया भी नहीं हो सकी।

शिक्षकों और स्कूल प्रभारियों का कहना है कि यदि पहले से इसकी समुचित जांच और परीक्षण किया जाता तो यह समस्या सामने नहीं आती। बिना तैयारी के एप लॉन्च करने का नतीजा यह हुआ कि पायलट प्रोजेक्ट का पहला दिन पूरी तरह असफल रहा। अब देखना होगा कि इस तकनीकी खामी को दूर कर कब तक यह योजना सुचारू रूप से शुरू हो पाती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future