गंजेड़ी बेटा ने बुजुर्ग मां के साथ कर डाला घृणित कांड, जिसे जान पूरा इलाका हैरान

यह घटना समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति और इसके दुष्परिणामों को दर्शाती है। मां जैसी ममता की मूर्ति का इस तरह से बेरहमी से कत्ल कर दिया जाना पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि नशे की लत इंसान को किस हद तक हैवान बना सकती है…

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। यहां एक नशेड़ी बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां की हत्या कर उसके शव को घर में दफनाने की कोशिश की। जब स्थानीय लोगों ने इस भयावह वारदात की भनक पाई तो उन्होंने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

घटना सबलपुर गांव के मोहन उपाध्याय के घर की है। जहां उनके छोटे बेटे अजीत कुमार ने 75 वर्षीय मां साखो देवी की हसुली से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया हसुली भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हत्या के बाद अजीत ने शव को घर में ही दफनाने के लिए करीब दो फीट गहरा गड्ढा खोद डाला था। लेकिन इससे पहले कि वह शव को ठिकाने लगा पाता, उसके पिता मोहन उपाध्याय ने इस वारदात को देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अजीत को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि अजीत कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा है और अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ ही रहता था। उसके अन्य भाई अलग-अलग रहते हैं। जिनमें से एक सीआरपीएफ में कार्यरत है। अजीत कुमार नशे का आदी था और हमेशा गांजे के सेवन में धुत था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दो दिन पहले अजीत ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी।  जिसके बाद उसकी पत्नी का भाई आकर उसे मायके ले गया था। घर में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा कोई और नहीं था। इस घटना के बाद अजीत और अधिक उग्र हो गया था। इससे पहले भी वह अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका था। जिसमें एक बार उसने उनकी हड्डी तोड़ दी थी।

फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। ताकि साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा सके। हत्या के पीछे की असल वजह अब भी रहस्य बनी हुई है। लेकिन पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker