समग्र गव्य विकास योजनाः बदलेगी किसानों की तकदीर, खुलेगी 135 गौशालाएं

इस समग्र गव्य विकास योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जिला गव्य विकास विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा…

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के किसानों के लिए समग्र गव्य विकास योजना एक सुनहरा अवसर बनकर आई है। इस योजना के तहत 135 किसानों को गौशाला खोलने का लाभ मिलने जा रहा है, जिससे वे गौ पालन के जरिए आत्म निर्भरता की राह पर आगे बढ़ सकेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

जिला गव्य विकास विभाग की इस योजना के तहत 953 किसानों ने आवेदन किया था, जिनमें से 135 किसानों का चयन किया गया। अब तक 60 से अधिक किसानों को वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है और उन्होंने अपने गौशाला निर्माण के लिए शेड समेत अन्य आवश्यक संसाधन जुटा लिए हैं।

इस योजना के तहत चयनित किसानों को बैंकों से लोन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे बिना आर्थिक बाधा के गौपालन व्यवसाय शुरू कर सकें। अब तक 129 आवेदकों के लोन स्वीकृत किए जा चुके हैं। जबकि 60 से अधिक किसानों को बैंक से लोन भी मिल चुका है।

नालंदा जिला गव्य विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में कुल 135 यूनिट खोलने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत विभिन्न प्रकार के यूनिट बनाए जाएंगे। जिनमें 2 गाय वाले 113 यूनिट, 4 गाय वाले 19 यूनिट, 15 गाय वाले 2 यूनिट, 20 गाय वाले 1 यूनिट शामिल हैं।

इस योजना के तहत 12 नवंबर से 27 नवंबर तक सभी किसानों की स्क्रीनिंग की गई, ताकि उपयुक्त लाभार्थियों का चयन किया जा सके। इसके बाद उनके आवेदन लोन स्वीकृति के लिए संबंधित बैंकों को भेजे गए।

बता दें कि गौशाला खोलने से किसानों को दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। जिससे वे इसे डेयरी कंपनियों या स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी कमा सकेंगे। यह योजना किसानों के लिए एक बड़ा आर्थिक संबल साबित होगी, जिससे वे अपनी आजीविका को और बेहतर बना सकते हैं।

क्योंकि समग्र गव्य विकास योजना सिर्फ किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी। इससे जुड़े अन्य व्यवसाय जैसे- पशु आहार, डेयरी उत्पादों का प्रसंस्करण और विपणन को भी नई दिशा मिलेगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker