इस्लामपुरअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

इस्लामपुर में मुखिया पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के ढेकवाहा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। देर रात जब वे शादी समारोह से लौट रही थीं, तभी घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में वे बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनकी गाड़ी पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं।

मुखिया सुनीता देवी ने बताया कि वे अपने चालक और एक सहयोगी के साथ शादी समारोह से लौट रही थीं। जैसे ही उनकी गाड़ी व्रहगांवा मुसहरी देवी स्थान के पास पहुंची, तभी पहले से घात लगाए बदमाश अचानक सामने आ गए और गाड़ी पर गोलियां बरसाने लगे। चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी की गति बढ़ा दी, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, बदमाश पीछा करते हुए लगातार फायरिंग करते रहे।

मुखिया सुनीता देवी ने आशंका जताई है कि कुछ दिन पहले भोला बिगहा गांव में हुए विवाद के कारण बदमाशों ने यह हमला किया। हमलावरों ने लगभग 10-15 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। मुखिया द्वारा नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस्लामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future