एकंगरसरायअपराधनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगहिलसा

एकंगरसराय थाना क्षेत्र में वृद्धा के साथ हैवानियत की हद, इलाके में सनसनी

हिलसा (नालंदा दर्पण)। एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में बीती रात हुई घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। 60 साल की एक वृद्ध महिला के साथ बदमाशों ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसकी निर्मम हत्या कर दी। महिला का शव गेहूं के खेत से अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना होली के दिन की है। जब महिला अपने मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर महिला के पति और बेटे ने उसे ढूंढना शुरू किया और खेत में उसकी क्षत-विक्षत लाश मिली। महिला के शरीर पर कई घावों के निशान थे। गाल पर दांत से काटने, सिर पर घास काटने वाले हसुली से वार और गला दबाने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। उसकी हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उसने हमलावरों से बचने की काफी कोशिश की होगी।

परिजनों के अनुसार महिला रोज की तरह खेत में चारा लेने गई थी। लेकिन इस बार उसके साथ जो हुआ, वह रूह कंपा देने वाला था। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई।

हिलसा एसडीपीओ-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है। नालंदा एसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि अब तक परिजनों ने किसी पुराने विवाद या दुश्मनी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का दावा कर रही है। यह जघन्य घटना पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future