राजगीर में 30 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2.0 का शुभारंभ

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर नगर परिषद के वार्ड संख्या-17 स्थित आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में कुल 30 गरीब लाभुकों के बीच पार्षद श्रवण कुमार की पहल पर गिरियका भारत गैस एजेंसी की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2.0 की शुरुआत की गई।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 launched among 30 beneficiaries in Rajgir 3इस अवसर पर स्थानीय विधायक कौशल किशोर ने बताया कि पूरे देश में उज्जवला 2.0  का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के महुआ जिले से की है। उसी के तहत राजगीर में छोटी सी प्रयास वार्ड पार्षद श्रवण कुमार गिरियका भारत गैस गिरियक के माध्यम से किया जा रहा है, जो सराहनीय कार्य है।

नगर कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जफर इकबाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह योजना एक क्रांतिकारी कदम है। इससे गरीब परिवार की महिलाओं को धुआं रहित भोजन बनाने से मुक्ति मिलेगी।

इस मौके पर गिरियका भारत गैस एजेंसी के वितरक ने लाभुकों को सुरक्षित ढंग से गैस जलाने की विधि समझाई, वहीं इस मौके नगर परिषद अध्यक्ष मुन्नी देवी, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता, वार्ड पार्षद डॉक्टर अनिल कुमार, विकास कुमार कुशवाहा, मीरा देवी, अभिषेक कुमार गोलू, उमराव प्रसाद निर्मल, परशुराम यादव कौशल कुमार यादव, श्रीमती अंजू देवी आदि मौजूद थे।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!