नालंदाहिलसा

समाज के एक प्रतिष्ठित धरोहर थे विजय कृष्ण : उपेंद्र कुशवाहा

चंडी (नालंदा दर्पण  )। नालंदा के नूरसराय जाने के दौरान जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को लालगंज स्थित स्व. विजय कृष्ण उर्फ नवीन भैया के आवास पहुंचे और उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Vijay Krishna was an iconic heritage of the society Upendra Kushwaha 1उनके साथ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी साथ थे। सांसद ने भी उनक तस्वीर पर माल्यार्पण किया उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्व. विजय कृष्ण से उन्हें कई बार मिलने का अवसर मिला।वे बहुत ही शांत व्यक्तित्व के थे। साथ ही उनमें कई प्रतिभाएं भी थी।समाज के वे एक प्रतिष्ठित धरोहर के रूप में याद किए जाएंगे।

श्री कुशवाहा स्व विजय कृष्ण की पत्नी अंजू देवी और पुत्र सुमित रंजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

वहीं सासंद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि विजय कृष्ण लोगों के बीच नवीन भैया के नाम से ज्यादा लोकप्रिय रहे। खेल उद्घाटन के दौरान उनसे कई बार मिलना हुआ।

बहुत ही मिलनसार और शांत स्वभाव के थें।उनके निधन से सिर्फ हमें ही व्यक्तिगत क्षति नहीं हुई है, बल्कि समाज और क्षेत्र को भी हुआ है। उनमें कई अपार संभावनाएं थी।अपने जीवन में बहुत कुछ कर सकते थें। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।

बताते चलें कि विजय कृष्ण उर्फ नवीन भैया चंडी के जाने-माने समाजसेवी, बिजनेस मैन और नालंदा जिला पेट्रोलियम संघ के उपाध्यक्ष भी थे। जिनका असमायिक निधन‌ 30 मई को हो गया था।

इस मौके पर जदयू नेता मुन्ना सिंह, विक्रम पटेल समेत कई लोग भी उपस्थित थे।

 

इसलामपुर में नामांकन के पहले दिन उमड़ी भीड़, 342 लोगों ने भरा पर्चा
हरनौत विधायक के पैतृक गांव का हाल- ‘मुखिया जी वोट मांगे अयबु त झाड़ू से मारबो’
चंडी में हत्यारों का राज कायम, यहाँ आए दिन मारे जा रहे हैं महादलित : भाकपा माले
सूदखोर का कहर: महज 3 हजार की राशि के लिए महादलित की पीट पीट कर हत्या,अनाथ हुए आठ बच्चे
मगध महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव में विजयी हुए डॉ. निराला

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।