अकैड़ में नाच बंद कराने में चंडी पुलिस के हाथ-पैर फूले, तनाव की स्थिति

नालंदा दर्पण डेस्क। जिले में इन दिनों जिला प्रशासन के फरमान को चुनौती देते हुए जगह-जगह बार बालाओं और डीजे गर्ल्स के नाच का आयोजन खूब चल रहा है। कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन कर नाच गाने का खुलेआम आयोजन हो रहा है।

लेकिन चंडी के थानेदार ने दुर्गापूजा के दौरान थाना क्षेत्र में किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगाने के लिए कमर कस ली है।

चंडी थाना क्षेत्र के अकैड़ में दुर्गापूजा के अगले दो दिन शनिवार और रविवार को  विदेशिया नाच का आयोजन किया गया है।

थानाध्यक्ष रितुराज को गांव में विदेशिया नाच के आयोजन की भनक लगीं तो उन्होंने तुरंत वहां के लोगों से गाइडलाइन का पालन करते हुए नाच गाने के आयोजन को बंद रखने का निर्देश दिया।

चंडी पुलिस ने थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन अकैड़ में  नाच गाने के आयोजन को बंद कराने में पुलिस के हाथ पांव फूल रहा है।

नाच को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। गांव वाले पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पुलिस के द्वारा लाख समझाने के बाद जब ग्रामीण मान नहीं रहे हैं तो गांव में पुलिस की बंदोबस्त कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अन्य थाने की पुलिस को बुलाया जा रहा है। अकैड़ में दुर्गापूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पहले से चला आ रहा है।

पिछले साल कोरोना की वजह से दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं किया गया था। गांव वाले की हठधर्मिता के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी है। हालांकि गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

आज नालंदा में कहाँ हुआ भयानक हादसा? एक साथ हुई 8 लोगों की मौत?
20 अक्तूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे चंडी प्रखंड का यह चर्चित दंपति
राजगीर सोन भंडार गुफाः अकूत खजाने के किंवदतिंयों में छुपा सच
सोहसराय में डकैती की योजना बना रहे इंजीनियर समेत दो धराए, पटना में भी है वांटेड
किसान के उपर अचानक टूटकर गिरा बिजली का नंगा तार, मौत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker