सड़क दुर्घटना में चौकीदार और मजदूर पुत्र की मौत, मुखिया पुत्र गंभीर

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इसलामपुर थाना के इचहोस गांव के चौकीदार नगीना पासवान के पुत्र मुकेश पासवान और इसी गांव के महेंद्र पासवान के पुत्र अनिरुद्ध पासवान उर्फ देवा की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। वहीं संडा पंचायत मुखिया उषा देवी के पुत्र सुनील कुमार घायल बताया जा रहा है।

पीडित मुखिया के परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार की पत्नी सुमन कुमारी कटिहार मे पुलिस में कार्यरत है और करवा चौथ के अवसर पर सुनील अपनी पत्नी से मिलने गया था। सुनील का दो पुत्री एक पुत्र है।Watchman and laborer son died in road accident head son serious 2

वही इचहोस गांव के चौकीदार नगीना पासवान के परिजनों ने बताया कि पुत्र मुकेश पासवान और गांव के महेंद्र पासवान के पुत्र अनिरुद्ध पासबान उर्फ देवा भी सुनील कुमार के साथ गाडी से गया था कि रास्ते में सड़क दुर्घटना में दोनों का मौत हो गयी।

मृतक मुकेश पासवान मजदूरी करता है। इनके पत्नी रीना देवी समेत दो पुत्र व एक पुत्री हैं। वहीं अनिरुद्ध पासवान के पत्नी समेत एक पुत्र व एक पुत्री है। अचानक घटना पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया है।

समाजसेवी रंजय मालाकार, वीरेंद्र गोप, वीरेंद्र राम, सोनू पांडेय, सत्येंद्र पासवान, सुरेश विंद, जिला परिषद प्रतिनिधि सुमन पटेल आदि ने दुःख प्रकट किया और आश्रित को उचित मुआवजा देने का सरकार से मांग किया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker