करायपरसुराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने वृद्ध को मारी 4 गोली, मौत

हिलसा (नालंदा दर्पण)। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मलिकपुर के खंधा में बेखौफ अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली से छलनी कर दिया। गोली लगते ही वृद्ध की मौत घटनास्थल पर हो गयी।

ग्रमीणों ने शनिवार की सुबह शौचालय के लिए घर से निकला तो देख की खंधा में एक वृद्ध का शव पड़ा है। वृद्ध की हत्या की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर शव कब्जे में लिया। मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के बैरीगंग गांव निवासी 60 वर्षीय सोहराय बिन्द के रूप में किया गया।

परिजन ने बताया कि अपने पुत्र के पास मसौढ़ी जाने के लिए घर से शुक्रवार की शाम निकले थे। मसौढ़ी नही पहुचने पर रात में काफी खोज किया, कुछ पता नही चला। सुबह होने पर ग्रमीणों द्वारा बताया गया कि मृतक सोहराय बिन्द की हत्या कर मलिकपुर के खंधा में फेका हुआ है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वृद्ध को सिर व सीना में चार गोली मारा गया है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »