गाँव-जवारनालंदा

गैरमजरूआ आम गड्ढा जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी से लगाई गुहार

बेन (रामावतार)। बेन प्रखंड में सरकारी जमीन जैसे पईन, परती जमीन एवं गैरमजरूआ आम गड्ढा को कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण करने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। जिसको जहाँ गैरमजरूआ जमीन पर जगह मिली, उसी जमीन पर अतिक्रमण कर घर बना लेते हैं।

ताजा मामला बेन अंचल के नोहसा पंचायत के बालचंद विगहा से जुड़ा है। जहाँ गांव के हीं संतोष कुमार पिता स्व.रामलखन प्रसाद एवं अरविन्द प्रसाद पिता स्व.तुलसी महतो द्वारा रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे आवागमन में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

अतिक्रमण को हटाने के लिए दर्जनों ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी को आवेदन देकर गुहार लगाई गई है।

आवेदन में लिखा है कि खाता संख्या-53 खेसरा-1610 पर अतिक्रमण कर गैरमजरूआ आम गड्ढे को कुछ ग्रामीणों द्वारा जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे गांव की नाली का पानी नहीं निकल पा रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को निकलना संकट उत्पन्न हो गया है।

अंचलाधिकारी को दिये गए आवेदन में संजीव कुमार, राजेश कुमार, माधुरी देवी, सीताराम प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

इस संबंध में अंचलाधिकारी अतुल कुमार बादल से कई बार मोबाईल पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया, किन्तु रिसीव नहीं किए जानें की वजह से पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »