शिक्षाहिलसा

तीनी लोदीपुर की अमरीशा ने नीट परीक्षा में पाई सफलता

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नीट परीक्षा में नगरनौसा प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत तीनी लोदीपुर का मेधावी बेटी अमरीशा ने परचम लहरा गांव प्रखंड व जिला का नाम रोशन किया।

अमरीशा को नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 6767 व केटेगरी रैंक 2408 प्राप्त हुआ है। अमरीशा सिंह गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के पुत्री है। उसके पिता पटना में स्टील का दुकान चलाते  हैं तो माता अंजू देवी गृहिणी हैं।

अमरीशा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा पटना तो वही कोटा में हुई है। उसने वर्ष 2016 में मैट्रिक और वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास किया था।

माता-पिता ने उसकी इस शानदार सफलता के लिए मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित भी किया।

अमरीशा सिंह ने बताया कि वह शुरू से ही डॉक्टर बन गरीबों की सेवा करना चाहती थीं। अमरीशा अपने सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षकों को दिया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।