छात्र की मौत के बाद परिजनों का सड़क पर हंगामा, बिहटा-सरमेरा मार्ग किया जाम

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना इलाके के सड़क हादसा में एक जख्मी छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहटा-सरमेरा टू लेन पर शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। मृत छात्र की पहचान मुजफ्फरपुर गांव निवासी जैनेंद्र पासवान का 10 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार  बताया जाता है।

करीब 2 घंटे तक बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग और नूरसराय बाजार इलाके से गुजरने वाली गाड़ियां जाम में फंसी रही। जिससे सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलने के उपरांत बीडीओ धनंजय सिंह एवं नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दे जाम छुड़ाया।

परिजनों के अनुसार 24 जुलाई को गौरव पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। ईलाज के लिए सबसे पहले नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ रेफर कर दिया गया। वहां से भी डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद पटना के निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह गौरव ने दम तोड़ दिया।

परिजन बिहारशरीफ सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उस वक्त बेहतर इलाज नहीं किया जिसके कारण बच्चा सरवाइव नहीं कर पाया।

करीब 2 घंटे तक बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग और नूरसराय बाजार इलाके से गुजरने वाली गाड़ियां जाम में फंसी रही। जिससे सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

वहीं सड़क जाम की सूचना मिलने के उपरांत बीडीओ धनंजय सिंह एवं नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दे जाम छुड़ाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुट गई है।

वहीं बीडीओ धनंजय सिंह ने कहा कि परिजनों को प्रखंड कार्यालय बुलाया गया है ताकि उन्हें मुख्यमंत्री दुर्घटना का परिवारिक लाभ के तहत मुआवजा राशि दिया जा सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker