हिलसा

बिजली चोरी के आरोप में 8 लोगों पर जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। विधुत विभाग की टीम ने चार गांव में छापेमारी कर अवैध रुप से विधुत उपयोग करते 8 लोगों को पकडा और जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

सहायक विधुत अभियंता उमाशंकर ने बताए कि विधुत विभाग की ओर से टीम गठित कर हैदरचक और हारोविगहा गांव में छापेमारी किए। जिसके दौरान अवैध रुप से विधुत उपयोग करते 8 लोगों को पकडा गए है।

इस सबंध में हैदरचक  गांव के वीरेंद्र प्रसाद पर 17653 रुपए, वालेश्वर प्रसाद पर 11768 रुपए, राजीव रंजन पर 17302 रुपए, विंदेश्वर प्रसाद पर 11294 रुपए, अरविंद कुमार सिंह पर 11051 रुपए, और हारोविगहा गांव के विंदी कुमार पर 11768 रुपए, विनोद साव पर 17653 रुपए,  हरी महतो पर 38665 रुपए जुर्माना लगाते हुए इन लोगों के खिलाफ इसलामपुर थाना में मुकदमा दर्ज करवाए गए है।

छापेमारी टीम में कनीय विधुत अभियंता राजू प्रसाद गुप्ता ,टींकु कुमार, अजय कुमार, पुरुषोत्तम कुमार प्रभाकर, मनीष कुमार, सुधीर कुमार आदि कर्मी शामिल थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »