नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

हरनौत नगर पंचायत के वार्ड पार्षद की मौत, परिजनों ने कहा गोली मारी, पुलिस ने बताया सड़क हादसा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के भागनबीघा ओपी थाना क्षेत्र इलाके के गंगा पेट्रोल पंप के पास हरनौत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद रौशन पासवान की खून से लथपथ शव बरामद किया गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वार्ड पार्षद रौशन पासवान अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए बिहार शरीफ आ रहे थे और इस दौरान उनकी अपने घर वालों से फोन पर बात भी हो रही थी। लेकिन 7:00 बजे के बाद वार्ड पार्षद का घर वालों का कोई संपर्क नहीं हो सका। उसके बाद भागन बिगहा थाना पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी वार्ड पार्षद के घर वालों को दिया गया।

परिजनों के अनुसार वार्ड पार्षद रौशन पासवान की हत्या गोली मारकर की गई है। शरीर पर कई गोलियों के जख्म के निशान भी देखे गए हैं। घटना के पीछे चुनावी रंजीश की भी बात की आशंका जताई जा रही है।

वहीं भागनबीघा थाना पुलिस के अनुसार वार्ड पार्षद की मौत सड़क हादसे में हुई है। मौके पर से मोटरसाइकिल और वार्ड पार्षद के मोबाइल को भी जप्त किया गया है। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के वजह का खुलासा हो पाएगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।