स्वास्थ्यहिलसा

दिव्यांगजनों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का किया जा रहा प्रयास : सचिव

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। शमा विकास समिति के प्रांगण में राष्ट्रीय वौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान सिकंदराबाद सीआसी राजनन्दगांव छतीसगढ़ की ओर से 30 वौद्धिक दिव्यांगजनों के बीच टीएलएम कीट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Efforts are being made to connect the disabled with the main stream of the society Secretary 1इस आयोजन का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ. बालमिकी प्रसाद, डा. आशीष पाराशर, छतीसगढ़ संस्था अध्यक्ष अवधेश प्रसाद और डा. सचिन कुमार ने किया।

इस दौरान आशीष पाराशर ने दिव्यांगजनों एंव उनके अभिभावकों को टीएलएम कीट के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ताकि इस कीट के माध्यम से लाभ उठा सकें।

शमा विकास संस्था सचिव निजामउद्धीन अंसारी ने कहा कि यह संस्था दिव्यांगता के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से सरकारी व गैरसरकारी संगठनों के सहयोग से कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनो को समाज के मुख्य धारा से जोड़ना है। जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर मजहर आलम, मो. अलतमस अंसारी, खुश्वू कुमारी, पंकज कुमार, रीतलाल प्रसाद, मो. आमीर हुसैन, मुजकिल अंसारी, तरन्नुम प्रवीण, सना प्रवीण, सुजीत कुमार, शिशुराज, अमर कुमार आदि लोग मौजूद थे ।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »