अपराधबिग ब्रेकिंगराजगीर

पावापुरी मोड़ से चोरी की तीन मोबाइल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

पावापुरी (नालंदा दर्पण)। पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने पावापुरी मोड़ से चोरी की तीन मोबाइल के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संबंध में पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। चोरी की तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार बदमाशों में चोरसुआ गांव निवासी जितेंद्र केवट एवं पटना निवासी दीपक केवट है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के अनुसार उन लोगों के द्वारा राजगीर मलमास मेला से तीन मोबाइलों की चोरी की गई थी। गिरफ्तार इन दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »