नालंदाराजगीर

नशे में धुत बाईक सवार हुआ हादसे का शिकार, बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर

बेन (नालंदा दर्पण)।  बेन थाना क्षेत्र के बेन-परवलपुर पथ में मानसी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम नशे में धूत बाईक सवार अनियंत्रित होकर गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।

उस घायल बाईक सवार को एक टेम्पो चालक ने इलाज के लिए बेन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया। जिसे आवश्यक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जख्मी को बेहोशी की हालत में इलाज किया। इलाज उपरांत भी होश नहीं आ सका। घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह के पुत्र सुधीर कुमार सिंह के रुप में की गई।

वहीं घटना की जानकारी पर घटनास्थल पहुंची बेन पुलिस ने घायल बाईक सवार की मोटरसाइकिल बेन पुलिस थानें ले गई।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।