अन्य
    Friday, October 18, 2024
    अन्य

      हरनौत विधानसभा स्तरीय भाजपा की संगठन और बूथ कमिटी की मजबूती के लिए बैठक

      चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड के एक निजी मैरेज हॉल में हरनौत विधानसभा स्तरीय भाजपा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के विस्तार को लेकर भाजपा की ओर से प्रत्येक बूथ के लिए बूथ कमिटी मजबूती के लिए चर्चा हुआ और संगठन मजबूती को लेकर जवाबदेही सौंपी गईं।

      Harnaut Assembly level meeting for strengthening the organization and booth committee of BJP 1इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा प्रत्येक बूथ पर बनाया गया बूथ कमिटी के सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

      पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि आगामी 2024 में लोकसभा तथा 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसमे जीत के लिए बूथ जितना जरूरी है। यदि हमारी बूथ मजबूती होगा तो हमलोग लोकसभा व विधानसभा सीट जीत सकेंगे।

      जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर कुमार ने कहा कि नालंदा लोकसभा से इस बार भाजपा अपना सिंबल से चुनाव लड़ेगी। सभी कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव के तैयारी में लग जाय।

      इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, लोकसभा प्राभारी कुमार राघवेंद्र, जिलाध्यक्ष ई0 रविशंकर कुमार, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह,जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र रंजन ,जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला मंत्री डॉ आशुतोष कुमार, रवि मंडल, चंडी ग्रामीण प्रभारी सतीश कुमार, हरनौत मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, चंडी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंद्रमौली शर्मा, नगरनौसा मंडल अध्यक्ष अभिषेक भारती सहित दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!