चंडी प्रखंड के सरकारी मध्य विद्यालय उतरा के हेडमास्टर की करंट लगने से मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना इलाके के नईसराय मोहल्ला में करंट की चपेट में आने से एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की मौत हो गई। मृतक विवेकानंद सविता चंडी प्रखंड के मध्य विद्यालय उतरा के हेडमास्टर के पद पर तैनात थे।

Headmaster of Government Middle School Utara of Chandi Block dies due to electric shock 1उनकी मौत की खबर सुनकर भारी संख्या में शिक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विभाग से अधिकारी व कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे।

बताया जाता है कि सुबह वे अपने घर से गाड़ी बाहर निकाल कर साफ सफाई कर रहे थे, तभी दीवाल के पास से बिजली का तार गया हुआ था। इसी दौरान किसी तरह उनका हाथ तार के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन, शिक्षक से लेकर स्कूल की छात्र छात्राएं फूट फुट कर रोती नजर आई।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »