एकंगरसराय के गाँव में यूं पेड़ से लटकी मिली किशोरी की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

“इस घटना के बाद गाँव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं…

एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने आज मंगलवार को निशनपुरा गाँव से सटे झाड़ी में एक वन सिरिस के पेड़ में लटके एक 16 वर्षीया सिंम्पी कुमारी का शव बरामद की है।

बताया जाता हैं कि निशनपुरा गाँव निवासी मनोज चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री सिंम्पी कुमारी मंगलवार की अहले सुबह में अपने घर से शौंच क्रिया के लिए बाहर निकली थी। जब कुछ घन्टे तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। खोजबीन के क्रम में गाँव के बगल के झाड़ी में एक वन सिरिस के पेड़ में दुपट्टा से बंधे मृत लटकी पाई गई।

इस घटना की सूचना तेल्हाड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर पेड़ में दुप्पटे से लटकी किशोरी का शव नीचे उतारा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है।

तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए कई बिन्दुओं पर गहराई से जांच में जुट गई हैं। मृतका के परिजनों ने हत्या का आशंका जताई हैं। समाचार भेजे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नही दिया गया हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »