नालंदाबिहार शरीफराजनीति

दलितों के मसीहा शहीद जगदेव बाबू की श्रद्धापूर्वक मनाई गई पुण्यतिथि

बिहारशरीफ (दीपक विश्वकर्मा)। सम्राट अशोक जागृति मंच कुशवाहा की गरिमा और कुशवाहा क्रान्ति मंच के संयुक्त तत्वावधान में शहीद जगदेव बाबू की पूण्यतिथि मनाई गयी।

Death anniversary of martyr Jagdev Babu the messiah of Dalits celebrated with reverence 11सबसे पहले कारगिल चौक राणा विगहा मोड़ के पास स्थित शहीद जगदेव बाबू की प्रतिमा के ऊपर पुष्पांजलि किया गया और शहीद जगदेव बाबू अमर रहे, सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है, नारे लगाए गए।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि आज शिक्षक दिवस भी है और शहीद जगदेव बाबू की पूण्यतिथि भी मनाया जा रहा है। आज शहीद जगदेव बाबू की प्रासंगिकता और भी बढ जाती है, क्योंकि उनकी शहादत के बाद कुशवाहा समाज का कोई भी सर्व मान्य नेता नही रहा है। इस कारण कुशवाहा समाज के लोगों के बीच में बडा गैप हो गया है। हमे इसको रोकने के लिए प्रयास करना चाहिए और कुशवाहा समाज के लोगों के की एकजूटता बढ़ाने की कोशिश करना चाहिए।Death anniversary of martyr Jagdev Babu the messiah of Dalits celebrated with reverence 1

श्री विवेक चंदन कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू की शहादत बेकार नहीं जायेगा और हमे उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। इस मिटिंग की अध्यक्षता श्री शिवकुमार कुशवाहा जी ने किया। सभी सदस्यों ने शहीद जगदेव बाबू के सपनो को सकार करने का संकल्प लिया है।

अन्य वक्ताओं में श्री सुबोध कुशवाहा, श्री रामप्रवेश, श्री वीरेंद्र प्रसाद राम ,अयोध्या भक्त, अजीत कुमार, दीपक कुमार, बिटटू कुमार, बैजनाथ प्रसाद, प्रो मुनेश्वर प्रसाद, प्रकाश प्रसाद, दिनेश, सतीश कुमार वर्मा, जयदेव टोनी, डॉ. राजीव रंजन का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »