नालंदाबिहार शरीफशिक्षा

इस स्कूल में राधा कृष्ण के परिधान में आज ही जमकर थिरके छोटे-छोटे बच्चे

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पूरे देश में कल यानी 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मगर नालंदा में आज से ही जन्माष्टमी का उत्सव दिखने लगा है।

स्थानीय कमरुद्दीन गंज स्थित बीज किड्स प्ले स्कूल में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। जहां छोटे-छोटे बच्चे राधा और कृष्णा के स्वरूप में काफी आकर्षक दिख रहे थे।

वहीं विद्यालय की शिक्षिकाएं भी भगवान श्री कृष्ण के भक्ति धुन पर जमकर थिरकीं। जिससे पूरा माहौल भक्ति में हो गया।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अजय कुमार सिन्हा और प्राचार्य संतोष सिन्हा ने बच्चों और उनके अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कल कान्हा का जन्मदिन है और हम लोग आज से ही जन्माष्टमी का उत्सव मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय में हर पर्व त्यौहार के मौके पर इस तरह की झांकियां बनाई जाती है, ताकि बचपन से ही बच्चों को अपनी सभ्यता संस्कृति और पर्व के बारे में जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर शिक्षिका सोनी कुमारी, जारी परवीन, लवली कुमारी, प्रियंका कुमारी, साक्षी कुमारी, प्रीति कुमारी, सुकृति कुमारी, अमृता कुमारी, पायल कुमारी के अलावे कई शिक्षिकाएं मौजूद थी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »