अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद, पत्नी ने नगरनौसा के 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

“खोजबीन के क्रम में अनिल पासवान का शव खटिया पर पड़ा हुआ था। कमर के नीचे का हिस्सा गर्म पानी से झुलसा हुआ था। अनिल पासवान 3 दिन पूर्व अपनी पत्नी रंजू देवी के साथ पत्नी के ननिहाल कन्हाई बीघा आया हुआ था…

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोसन्डा दरियापुर के पास पुलिस ने बीते सोमवार की देर शाम संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बरामद किया। जिसकी पहचान पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी मथुरा पासवान के 33 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान के रूप में की गई है। 

मृतक के परिजन के अनुसार सोमवार की सुबह घर से खाना खाकर अनिल पासवान गांव में घूमने निकल पड़े। जो दोपहर बाद भी घर नहीं लौटे। शाम हो जाने के बाद उनकी खोजबीन शुरू की जाने लगी। तब पता चला कि उनको पोसन्डा दरियापुर के पास देखा गया है। खोजबीन के क्रम में अनिल पासवान का शव खटिया पर पड़ा हुआ था। कमर के नीचे का हिस्सा गर्म पानी से झुलसा हुआ था।

अनिल पासवान 3 दिन पूर्व अपनी पत्नी रंजू देवी के साथ पत्नी के ननिहाल कन्हाई बीघा आया हुआ था। चर्चा है कि कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मुंह और गला दबा अनिल पासवान की हत्या कर दी गई।

घटनास्थल नगरनौसा और हिलसा थाना का बॉर्डर पड़ता है। जहां खुलेआम शराब बनाया एवं बेचा जाता है। जिन चार लोगों का नाम प्राथमिकी में दर्ज कराई गई है वे सभी शराब धंधेबाज है।

थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली की पोसन्डा दरियापुर में एक शव है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि खटिया पर एक शव पड़ा हुआ है। जिसकी पहचान अनिल पासवान के रूप में की गई। बॉडी पूरी तरह से अकड़ी हुई थी।

मृतका की पत्नी रंजू देवी ने नगरनौसा निवासी विनोद बिन्द, सुनील महतो, शोभा मांझी एवं कैलाश मांझी पर गला दबा हत्या कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। वहीं शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »