गाँव-जवारनालंदाहिलसा

एकंगरसराय में 6-18 वर्ष के बच्चों के लिए तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज अमनारखास क्षेत्र के ग्राम तारापुर अवस्थित सूर्य मंदिर तालाब में आपदा प्रबंधन के तहत सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन अंचलाधिकारी कुमारी नेहा, मुख्य पार्षद पुनम कुमारी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि संतोष यादव , मुखिया प्रतिनिधि विधानंद प्रसाद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर कुशल प्रशिक्षक के द्वारा विभिन्न विद्यालयों के 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को तैराकी प्रशिक्षण दिया गया।

इस मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि तैराकी के बारे में जानकारी नहीं रहने के कारण विभिन्न मौकों पर लोग डूब कर अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पूरे राज्य भर में लोगों को तैराकी की प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »