नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहिलसा

हिलसा और बिहारशरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का तबादला, जानें किसने ली जगह

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिहारशरीफ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ शिब्ली नोमानी और हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी का तबादला कर दिया गया है।

बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मो. नुरुल हक को बिहारशरीफ सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और श्री सुमित कुमार को हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

मो. नुरुल हक 2010 बैच के बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले वे पटना में विधि व्यवस्था डीएसपी थे।

वहीं, श्री सुमित कुमार 2013 बैच के बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले वे खगड़िया में सदर डीएसपी थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।