अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

प्रेम प्रसंग को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिहारशरीफ का खंदक मोड़ मुख्य बाजार

“इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद बिहार थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अंबेडकर लॉज के छात्रों से भी पूछताछ कर रही है…

बिहारशरीफ (मिथुन कुमार)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर अवस्थित बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत खंदक मोड़ मुख्य बाजार में बीते देर शाम उस वक्त अचानक अफरा तफरी और भगदड़ मच गई, जब बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। कहा जाता है कि इस घटना को प्रेम प्रसंग मामले को लेकर अंजाम दिया गया है।

Biharsharifs Khandak Mod main market shaken by rapid firing over love affair 2अचनाक हुई गोलीबारी की आवाज को सुन कर वहां के दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को बंद कर भाग निकले। चंद पलों में भीड़ भाड़ वाले एक बड़ा इलाका सन्नाटे में तब्दील हो गया। जिस जगह पर यह गोलीबारी की घटना घटी है, उसी जगह पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास है।

वहीं बिहार थाना पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी की घटना को प्रेम प्रसंग को लेकर अंजाम दिया गया है। सवाल उठता है कि जिस जगह पर बदमाशों ने गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया है, वहां चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। बावजूद बदमाशों में कानून का कई खौफ नहीं दिखा और ऐसी घटना को अंजाम दे डाला है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »