अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

किशोरी को बलिया से नालंदा लाकर 2 माह तक बलात्कार करने का आरोपी इस्लामपुर से गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा करके नालंदा लाकर दो माह तक उसका कथित रूप से यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को इसी साल 22 जुलाई को बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र का निवासी राकेश पटेल अपने साथ ले गया था।

इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत पर राकेश के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत गत 27 जुलाई को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

बांसडीह पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस के अनुसार पुलिस ने गत 19 सितंबर को किशोरी को मनियर बस स्टैंड के पास से मुक्त करा लिया।

वहीं किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि राकेश पटेल उसे अगवा कर नालंदा ले गया तथा उसके साथ तकरीबन दो माह तक बलात्कार किया।

बांसडीह पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बलात्कार के आरोप के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को आज ही गिरफ्तार किया है।  मामले की जांच की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »