Tuesday, February 24, 2026
अन्य

    नालंदा से 3 बार सांसद और बिहारशरीफ से 2 बार विधायक रहे अधिवक्ता विजय यादव का निधन

    नालंदा दर्पण डेस्क। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय यादव का शनिवार को सोहसराय स्थित आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे करीब 90 वर्ष के थे।

    भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी में रहते नालंदा जिला से तीन बार सांसद और बिहारशरीफ से दो बार विधायक रह चुके थे।

    भारतीय काम्युनस्टि पार्टी से पहली बार 1980 में नालंदा लोकसभा से निर्वाचित हुए। इसके बाद दूसरी बार 1984 में लोकसभा का चुनाव जीतकर नालंदा का प्रतिनिधित्व किया।

    1991 में एक बार फिर भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी से ही लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। वे पेशे से वकील भी थे।

    ट्रेंडिंग न्यूज

    error: Content is protected !!