अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

नालंदा युवक हत्याकांडः आरोपी के मामा घर में मिला भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सबैत गांव में एक युवक अलमास की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने छापामारी करते हुए आरोपी के  मामा घर में मिला भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

अभियुक्त तनवीर मलिक के द्वारा पुलिस को पुछताछ में बताया गया कि हत्या करके पिस्टल को शव के पास ही छोड़ दिया है। उस प्राप्त हथियार के संबंध में पूछताछ किए जाने पर दूसरे युवक अब्दुल अहमद के द्वारा बताया गया कि उसके गांव में रहने वाले मामा हाफिज अरमान अपने घर में हथियार और कारतूस छुपा कर रखते हैं। दोनों ने वही से चुराकर हत्या में इन लोगों ने हथियार और कारतूस का इस्तेमाल किया है।

पुलिस ने दोनों हमलावरों के निशानदेही पर हाफिज अरमान के घर से एक लोहे का फाइटर, एक देसी कट्टा, एक लोडेड देशी पिस्तौल, एक लोहे का बना मैगजीन, एक स्मार्टफोन, 53 जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

बता दें कि बीते 8 अक्टूबर को युवक अलमास की हत्या अश्लील वीडियो बनाने के विवाद को लेकर कर दिया गया था और दोनों हत्यारे भागने के क्रम में नालंदा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस द्वारा दबोच लिया गया था। तलाशी लेने पर एक अभियुक्त तनवीर मलिक के पॉकेट से पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया था।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »