नशाखुरानी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 5 ई-रिक्शा समेत 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस ने नशा देकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के 5 ई-रिक्शा समेत कुल 6 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार के अनुसार विगत 10 अक्टूबर को तीन युवकों ने एकंगरसराय थाना क्षेत्र से सूरज कुमार की ई-रिक्शा चालक किराए पर बुक किया। यात्रा के दौरान एक ढाबा पर भोजन करने के नाम पर अभियुक्तों द्वारा ई रिक्शा चालक के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे नशे की हालत में अजनौरा-नूरसराय रोड़ के सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट करते हुए 6 हजार रुपए नगद और ई रिक्शा लूट लिया।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर हिलसा थाना में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया। ई-रिक्शा में लगे जीपीएस के आधार पर इस मामले को 24 घंटे के अंदर ही उद्भेदन करते हुए बाढ़ थाना क्षेत्र से अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया।

उनसे गहराई से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी हुए एकंगरसराय थाना से दो, राजगीर थाना से दो, नूरसराय थाना का एक ई-रिक्शा और तीन मोबाइल को बरामद किया गया। वहीं इस दौरान वारदात में शामिल कुल छह अपराधकर्मी को भी गिरफ्तार किए गए।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »