अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

लूटी गए मोबाईल, नगद 21 हजार रूपए नगद और बाइक समेत 3 लुटेरे गिरफ्तार

बिंद (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला की बिंद थाना पुलिस ने एक लूट कांड का उद्भेदन करते हुए लूटी गयी बाइक, मोबाईल, 21 हजार रुपए नगद समेत 3 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

पिछ्ले 27 सितंबर बिन्द थाना क्षेत्र के अलीपुर के पास एसएच 78 पर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा ओवरटेक कर कौशल कुमार का मोबाईल, नगद 21 हजार रूपए तथा बाइक लूट लिया गया था। इस संबंध में बिन्द थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया।

इस दौरान घटना में संलिप्त दो अपराधी कौशल कुमार एवं रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को कंकडबाग थाना क्षेत्र गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक नगद 21 हजार रुपए नगद, मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल को भी बरामद किया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »