मिलावटी मिठाई से करें परहेज, कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत

बेन (रामावतार कुमार)। पर्व त्योहारों पर खाद्य सामग्री एवं मिठाइयों की मांग व बिक्री बढ़ जाती है। मांग बढ़ने से उसमें मिलावटी कारोबार भी तेज हो जाता है। चाहे खाने पीने की चीज क्यों न हो। मिठाई की खपत बढ़ जानें के कारण मिठाई व्यापारी इसका भरपूर फायदा उठाते हैं।

मिलावटी मिठाई 1बताया जाता है कि सिंथेटिक दूध, खोआ, पनीर एवं आलू, मैदा से कई प्रकार की मिठाईयां तैयार की जाती है।इसके अलावा अररोट, सिंथेटिक दूध में डिटरजेंट पाउडर और रिफाइन का इस्तेमाल किया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

चिकित्सकों ने भी बताया कि मिलावटी मिठाई सेहत के लिए पूरी तरह से नुकसानदेह है। मिलावटी मिठाइयों के सेवन से कई प्रकार की बिमारियां पैदा होती है। ऐसे मिठाइयों के सेवन से लोगों को परहेज करने की जरूरत है।

★ सक्रिय है मिलावटी मिठाइयों के धंधेबाज: दूध से बनने वाली मिठाइयों की जगह पाउडर से मिठाईयां तैयार कर बाजारों में धड़ल्ले से धंधेबाज पहुंचा रहे हैं। मिलावटी मिठाइयों के धंधेबाज को हर दो दिनों पर लोहे के टीनों में भरकर बाजारों में पहुंचाते देखा जा सकता है। जिसमें छेना और रसगुल्ला शामिल है।

★ जिम्मेदार विभाग निष्क्रिय: वहीं जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई कारवाई न होने के कारण मिलावट खोरों का कार्य निरंतर जारी है। नाम न छापने के सवाल पर एक दुकानदार ने बताया कि मिलावटी मिठाई कम दामों पर मिल जाता है और ग्राहक भी दाम कम होने के कारण ले लेता है। और हमें भी मुनाफा अच्छा मिल जाता है।

यह पूछे जानें पर की मिलावटी मिठाईयां तो सेहत के लिए खराब है, तो दुकानदार ने कहा कि हमें तो सिर्फ मुनाफा से मतलब है। सच कहा जाय तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को मिलावटी व केमिकल युक्त मिठाइयों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए और सेहत से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर कारवाई होनी चाहिए

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठा नालंदा का कार चालक, जीते  6.4 लाख छह लाख, अमिताभ बच्चन से हुई बात

बेन प्रखंड परिसर स्थित आवासों पर वर्षों से अपात्रों का कब्जा

चंडी के धर्मपुर में शौच के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

वाहन चेकिंग के दौरान चांदी की तस्करी के आरोप में बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker