नेता प्रतिपक्ष ने नालंदा आकर मुख्यमंत्री पर फिर बोला हमला, कहा- जंगल राज वाले शैतान…

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। आज बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा रहुई प्रखंड के इमामगंज गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक एयर फोर्स जवान रंजीत कुमार के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने नालंदा आकर मुख्यमंत्री पर फिर बोला हमला कहा जंगल राज वाले शैतान 1मीडिया से रूबरू होते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर से नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में भी अपराध चरम पर है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं और लगातार हत्या जैसी जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल समाप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जंगल राज को जनता राज कहकर गुंडाराज में तब्दील करने का काम कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने अपरोक्ष तौर पर राजद को लपेटते हुए यह भी कहा कि बिहार में जो जंगल राज लाने वाले शैतान हैं। यह बिहार की जनता को दहशत में लाना चाहते हैं। ऐसे शैतानों को हर हाल में सजा मिले, इसके लिए बीजेपी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker