अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर जरासंध महोत्सव का किया उद्घाटन

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने पहली बार राजगीर में आयोजित जरासंध महोत्सव का उद्घाटन किया।

      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर राजगीर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजगीर पहुंचते ही जदयू कार्यकर्ताओं एवं चंद्रवंशी समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

      चंद्रवंशी समाज के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पारंपरिक गदा भेंट कर स्वागत किया।

      बता दें कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के द्वारा मगध सम्राट जरासंध महाराज के 5226 वे जन्मोत्सव के अवसर पर राजगीर में जरासंध महोत्सव का आयोजन किया गया है।

      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करने के तुरंत बाद ही पटना की ओर रवाना हो गए।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!