जिला जज ने संविधान सप्ताह उत्सव के तहत आयोजित विधिक सेवा शिविर का किया उद्घाटन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आज शुक्रवार को संविधान सप्ताह उत्सव के तहत विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन जिला जज हसीमुद्दीन अंसारी ने की।

इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार विवादित मामलों का निपटारा करने के साथ ही सरकारी योजनाओं से वंचित गरीबों, अनाथ बच्चों और ट्रांसजेंडरों को भी सहायता और पुनर्वास प्रदान करता है। लोग प्राधिकार से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताएं। उन्हें नियमानुसार योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाया जाएगा।

इस शिविर में विभिन्न विभागों के 13 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद की गई। यहां लगभग ढाई सौ फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याओं को बताया।

प्राधिकार सचिव एवं सीटीएम संजीव कुमार पांडे ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो किसी न किसी रूप से पीड़ित हैं, वे प्राधिकार में आएं और अपनी समस्याओं को रखकर उसका निदान पाएं।

उन्होंने कहा कि संविधान हर व्यक्ति के कल्याण की बात सोचती है और इसी उद्देश्य से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का इरादा लेकर यह शिविर आयोजित की गई है।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश काजल झाम्ब, संजीव कुमार सिंह, मनीष कुमार शुक्ला, धीरेंद्र कुमार भास्कर, नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, सचिव दिनेश कुमार, कई विभागों के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A06DOW9h1bQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=pEQUXTYLGpg[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker