महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य की 83 वर्षीया माँ की गला रेतकर हत्या

बेन (रामावतार)।  बेन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में 83 वर्षीय वृद्ध महिला की घर के डेउढ़ी में शुक्रवार की देर रात गला रेतकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बेन पुलिस उन सभी तथ्यों की जांच में जुटी है। जिससे घटना का खुलासा हो सके।

Mahabodhi College Principals 83 year old mother murdered by slitting her throat 2हालांकि वृद्ध महिला की हत्या के पीछे लूट व पहचान की घटना की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान स्व. रामचन्द्र प्रसाद के पत्नी फुलकुमारी देवी (83 वर्ष) के रुप में हुई है। महिला मकान में अकेले रहती थी।

अकेले का फायदा उठाकर लूटेरों ने शुक्रवार की देर रात घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे अजय नामक व्यक्ति ने मामा-मामा कहकर रोज की तरह पुकारा लेकिन नहीं जागने पर उसने दरवाजे को खोलकर देखा तो महिला की गला रेत हत्या कर दी गई है।

अजय ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। फिर उनके बड़े पुत्र प्रोफेसर अरविन्द कुमार दो दी। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो वृद्ध महिला चारपाई पर मृत पड़ी थी। सहमें पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।Mahabodhi College Principals 83 year old mother murdered by slitting her throat1

थानाध्यक्ष पवन कुमार एवं डीएसपी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वृद्धा के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

महिला की दो पुत्र हैं। एक पुत्र अरविन्द कुमार, जो महाबोधि कॉलेज नालंदा के प्राचार्य हैं जो पूरे परिवार के साथ बिहारशरीफ में रहते हैं। तथा दूसरा पुत्र दीपेन्द्र कुमार, जो पूरे परिवार बाहर में रहते हैं।

स्वयं डीएसपी प्रदीप कुमार इस घटना की जांच में जुटे है और सभी तत्वों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जिससे कि घटना का खुलासा हो सके। इसके लिए एस एफ एल की टीम भी मंगवाई गई है।

★ बोले डीएसपी प्रदीप कुमार: वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। और हर पहलू को देखा जा रहा है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसएफएल टीम भी बुलाई गई है।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker